{"_id":"5e7f77628ebc3e774c035843","slug":"no-doer-to-doer-service-hardoi-news-knp5527458200","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल ढर्रे पर नहीं आ पाई डोर टू डोर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल ढर्रे पर नहीं आ पाई डोर टू डोर सेवा
विज्ञापन
हरदोई। सब्जी, दूध व राशन डोर टू डोर वितरण कराने की सुविधा फिलहाल ढर्रे पर नहीं आ पाई है। ग्रीन कार्ड पाने के बाद कुछ दुकानदारों ने इससे हाथ खड़े कर दिए है। जिससे पालिका एक बार फिर संशोधित सूची तैयार करने में लग गई है।
ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने दूध, सब्जी व राशन दरवाजे-दरवाजे मुहैया कराने के लिए मोहल्लेवार दुकानदारों के नंबर सूचीबद्ध करने की बात कही थी। लोगों तक ये नंबर भी पहुंचा दिए गए।
पर्चे भी बांटे गए लेकिन अधिकांश मोहल्लों में डोर टू डोर सेवा देने में दुकानदार हिचक रहे हैं और कार्ड वापस कर रहे हैं। जिसके बाद रोजाना सूची संशोधित की जा रही है। ईओ का कहना है कि सब्जी मंडी रोज खुल रही है। इसके अलावा दूध वितरण पर कोई रोक नहीं है। किराना दुकानों को भी कुछ देर खोलने की छूट है। अभी तक किल्लत नहीं है। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही डोर टू डोर सेवा सभी वार्डों में शुरू करवा दी जाएगी।