{"_id":"669557a4c897f4ac1f0ea1dc","slug":"no-csc-rooms-in-eight-gram-panchayats-of-sandila-kothawan-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117038-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संडीला, कोथावां की आठ ग्राम पंचायतों में सीएससी कक्ष नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संडीला, कोथावां की आठ ग्राम पंचायतों में सीएससी कक्ष नहीं
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों की लापरवाही से विकास खंड संडीला और कोथावां की आठ ग्राम पंचायतों में कामन सर्विस सेंटर के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायतों के सिंगल नोडल एकाउंट में जारी पांच-पांच लाख की राशि डंप पड़ी है।
गांवों में पंचायत सचिवालयों की स्थापना के साथ ही लोगों को ऑनलाइन सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालन की भी व्यवस्था दी गई है। सीएससी के संचालन और पंचायत सचिवालय के कामों में स्थान का अभाव और दिक्कतें न आने पाएं। पंचायतीराज विभाग ने सीएससी के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति के साथ ही माडल इस्टीमेट के अनुसार पांच-पांच लाख रुपये की सिंगल नोडल एकाउंट में लिमिट भी जारी कर दी है। अतिरिक्त कक्ष निर्माण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। अतिरिक्त कक्ष निर्माण और राशि खर्च में विकास खंड संडीला और कोथावां की आठ ग्राम पंचायतों में अभी तक न तो बजट खर्च हुआ है और न ही कक्ष का निर्माण हो पाया है। विकास खंड संडीला की ग्राम पंचायत तलौली, जामू और सोम, विकास खंड कोथावां की ग्राम पंचायत थानगांव, हरपालपुर, बेरुआ, आंटसाट और आमदपुर शामिल हैं।
-- --
सीएससी के अतिरिक्त कक्ष के निर्माण और राशि खर्च में लापरवाही पर संडीला के पंचायत सचिव होरीलाल, किरन यादव, कोथावां के पंचायत सचिव राजाराम, सुशील मिश्रा, धर्मवीर और अजय वर्मा से जवाब-तलब गया है। दो दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है। कक्ष निर्माण को पूरा कराने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ