फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   No bed in emergency, no date available for operation

Hardoi News: इमरजेंसी में नहीं बेड, ऑपरेशन के लिए नहीं मिल रही डेट

Wed, 06 Sep 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
No bed in emergency, no date available for operation
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला चिकित्सालय के वार्डों में भर्ती मरीज कोई न कोई समस्या से परेशान हैं। आर्थो वार्ड में भर्ती मरीज ऑपरेशन न हो पाने से परेशान हैं। मेडिसिन विभाग में पंखे खराब होने के कारण गर्मी व उमस से परेशान है। वही इमरजेंसी वार्ड में बेड न मिलने की दिक्कत बनी हुई। मरीजों से जब इलाज के बारे में जानकारी की, तो उनका दर्द छलक पड़ा। मरीजों ने बताया पांच दिनों से ऑपरेशन के लिए तिथि निर्धारित नही हो पाई जबकि वह दर्द से परेशान है।

सीन - एक
फोटो-07
समय- 11 30 बजे
यह आर्थो वार्ड है। यहां पर सभी बेड मरीजों से फुल है। यहां पर मरीज कई दिनों से ऑपरेशन कराने का इंतजार कर रहे है। ऑपरेशन न होने से मरीज दर्द परेशान है।
विज्ञापन

सीन - दो
फोटो- 10
समय - 11: 40 बजे
मेडिसिन वार्ड की गैलरी में छह पंखे लगे है। इसमें सिर्फ दो पंखे चल रहे है। जिसके कारण मरीजों को हवा नही मिल पा रही है। गर्मी से परेशान है। तीमारदार मरीज को हाथ के पंखे से हवा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस- एक
उन्नाव जनपद थाना बांगरमऊ के सुल्तानपुर निवासी कन्हैयालाल ने बताया कि एक सितंबर को सड़क हादसे में घायल हो गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद आर्थो वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसके बाद से ऑपरेशन होने का इंतजार कर रहे है। डॉक्टर आज- कल की बात कहकर टाल रहे है। ऑपरेशन में डेढ लाख रुपए का खर्च होने की बात बताई है।

केस -दो
बघौली थाना के बरखेरवा गांव निवासी मुनेश्वर ने बताया कि 30 अगस्त को सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसमें पैर टूट गया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। उसके बाद से अभी तक ऑपरेशन नही हो सका है। डॉक्टर आज -कल में ऑपरेशन करने की बात कह रहे है जबकि वह दर्द से परेशान है।

वर्जन
आर्थो वार्ड में मरीजों के ऑपरेशन करने मेें क्यों हीला-हवाली की जा रही है। इस विषय में जानकारी कराई जाएगी। जल्द ही मरीजों का इलाज किया जाएगा।
डॉ. जेके वर्मा
सीएमएस
जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed