फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   No assurance , picket - performance issue

नहीं मिला आश्वासन, धरना-प्रदर्शन जारी

Thu, 13 Aug 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 13 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
No assurance , picket - performance issue

किसानों की भूमि पर कब्जा दिलाए जाने सहित विभिन्न

विज्ञापन
मांगों को लेकर भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों व किसानों क ा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन सातवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान पदाधिकारियों व किसानों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को फिर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति प्रशासन संवेदनहीन हो गया है। धरना-प्रदर्शन करते सात दिन हो गए, उनकी समस्याओं का निस्तारण तो दूर, किसी ने आश्वासन तक नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि भाकियू पदाधिकारियों व किसानों का प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक केशन लाल निवासी मरई की भूमि पर कब्जा नहीं मिल जाता। उन्होंने मांग की जिन व्यक्तियों ने मेड़ तोड़ डाली, उन पर कठोर कार्यवाई करके जेल भेजा जाए।

उन्होंने किसानों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति, जर्जर पुलों का निर्माण, शेष ग्राम पंचायतों में मुआवजा जल्द बंटवाने आदि मांगें भी उठाईं। इस मौके पर विशंभर नाथ राजवंशी, केशन लाल, चमेली देवी सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed