फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   No agency either investigates or arrests over phone: DM

कोई भी एजेंसी फोन से न तो जांच करती है न गिरफ्तार : डीएम

Tue, 11 Feb 2025 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
No agency either investigates or arrests over phone: DM
हरदोई। सभी क्षेत्रों में इंटरनेट के उपयोग का विस्तार हुआ है। डिजिटल अरेस्ट की जानकारी तत्काल साइबर थाना और टोल फ्री नंबर-1930 पर दी जाए। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि कोई भी एजेंसी फोन से न तो कोई जांच करती है और न ही गिरफ्तार कर सकती है। व्हाट्सएप को द्विकारक सत्यापित बनाएं। इससे इंटरनेट का सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग किया जाना संभव है।
विज्ञापन

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्यशाला हुई। डीएम ने कहा कि इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ ही इसमें फ्रॉड करने वाले भी बढ़े हैं। वायरस, हैकिंग और मनी फ्रॉड से बचने के लिए इंटरनेट पर सूचनाएं साझा नहीं करनी चाहिए। कहा कि इंटरनेट से सामाजिक विघटन भी बढ़ा है। इंटरनेट फिशिंग से सभी को सतर्क रहना चाहिए। ई-मेल के माध्यम से मिले ऑफर पर प्रत्युत्तर नहीं देना चाहिए। वित्तीय विवरण न साझा करें और न ही ओटीपी दें। लुभावने ऑफर पर ध्यान न दें। आइडेंटिटी थेफ्ट से बचने के लिए प्रोफाइल को सुरक्षित बनाएं। ऑनलाइन लॉटरी प्रलोभन से दूर रहें। साइबर अपराध के बारे में खुद जागरूक रहें और अन्य लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

कहा कि डीएससी (डिजिटल सिग्रेचर सर्टिफिकेट) को सुरक्षित रखें। साइबर हाईजीन के उपाय अपनाएं। एंटी वायरस को अपडेट रखें, जिससे डाटा सुरक्षित रहेगा। पासवर्ड मजबूत बनाएं और समय-समय पर बदलते रहें, किसी से भी साझा न करें। अनधिकृत सॉफ्टवेयर डाउनलोड न करें। यूपीआई लेनदेन में विश्वसनीय स्रोत का प्रयोग करें। खातों की नियमित निगरानी रखें। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। एडीएम प्रियंका सिंह, डीडीएजी डॉ. नंद किशोर, डीडीओ कमलेश कुमार, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed