{"_id":"67265104954bb601b40c159c","slug":"nine-people-including-an-old-woman-got-injured-in-fighting-at-different-places-a-constable-also-got-injured-while-trying-to-save-him-hardoi-news-c-213-1-hra1001-121907-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अलग-अलग स्थानों पर मारपीट में वृद्धा समेत नौ लोग घायल, बचाव के प्रयास में सिपाही को भी चोट आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अलग-अलग स्थानों पर मारपीट में वृद्धा समेत नौ लोग घायल, बचाव के प्रयास में सिपाही को भी चोट आई
विज्ञापन
हरपालपुर। अलग-अलग स्थानों पर मारपीट में वृद्धा समेत नौ लोग घायल हो गए। चतरखा गांव में पुलिस के मामला शांत कराने के बाद भी दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चल गए। बचाव कराने पहुंचे एक पुलिस कर्मी को भी चोट आई है।
चतरखा गांव निवासी वीर सिंह व अवधेश सिंह के बीच रंजिश है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई। शुक्रवार को दिन में तनातनी और बढ़ गई। एक पक्ष ने डायल 112 और बाद में कोतवाली पुलिस से शिकायत की। बताया कि पुलिस गई और दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। देर शाम दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, ईंटा-पत्थर चल गए।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद भी बवाल शांत नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया। बचाव के प्रयास में सिपाही जितेंद्र सिंह के भी डंडा लग गया और हाथ में चोट आई। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडा चलने की घटना में एक पक्ष से राजेश (50), वीर सिंह (40) और दूसरे पक्ष से सूरज पाल (85) और पत्नी फूलमती (82), पुत्र मुनेंद्र पाल (60), अवधेश (55), रामकरन (40), गौरव (22) घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों में राजेश और फूलमती की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में भदार गांव निवासी रामभजन (87) शुक्रवार शाम घर के बाहर बैठे थे। मामूली बात पर हुए विवाद में गांव के कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी लाए, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- --
पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बृहस्पतिवार रात 11 बजे से शुरू हुए विवाद के बाद शुक्रवार को दिन में डायल 112 व कोतवाली पुलिस की गाड़ी फोर्स के साथ तीन बार गांव गई, लेकिन विवाद पर कोई कार्रवाई नहीं की। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में ही लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले।
-- -- -- -