{"_id":"644438960a73543b890d9ee7","slug":"nine-patients-including-kasturba-school-student-infected-with-corona-hardoi-news-c-12-1-194124-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कस्तूरबा स्कूल की छात्रा समेत नौ मरीज कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कस्तूरबा स्कूल की छात्रा समेत नौ मरीज कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
हरदोई। जिले में कोरोना दिन पर दिन रफ्तार में तेजी ला रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा समेत नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। सीएमओ ने बताया कि इसके साथ ही कछौना के गौसगंज में 28 वर्षीय पुरुष, बेहंदर के हेवली में 30 वर्षीय महिला,कछौना के हरदेवन खेड़ा में 62 वर्ष, संडीला के उमर ताली में 26 वर्षीय व 24 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। इसके साथ ही बिलग्राम के बघियारी में 50 वर्षीय पुरुष पैदापुर में 37 वर्षीय पुरुष के साथ मल्लावां के परमीफुलई में 45 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया है।
बढ़ रहे कोरोना के मरीज ,लापरवाही फिर भी
जिले में कोरोना वायरस लोगों को रोज अपने चपेटे में ले रहा है। धीरे धीरे मरीजों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है। फिर भी जिले में कोरोना के नियम तार-तार हो रहे हैं। वही, जिम्मेदारों की ओर से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।