{"_id":"6592fe9fc41986e1190d8b39","slug":"nine-blocks-lagged-behind-in-providing-employment-to-women-workers-answers-sought-from-18-hardoi-news-c-213-1-hra1001-8710-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: महिला श्रमिकों को रोजगार देने में पिछड़े नौ ब्लॉक, 18 से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: महिला श्रमिकों को रोजगार देने में पिछड़े नौ ब्लॉक, 18 से जवाब-तलब
विज्ञापन
हरदोई। महिला सशक्तीकरण के बीच महिलाओं को रोजगार देने में 19 में से नौ ब्लॉक पिछड़ गए। इन ब्लॉकों ने जनपद में औसत से भी कम महिलाओं को रोजगार दिया। इन नौ ब्लॉकों के कार्यक्रम अधिकारियों सहित 18 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों से तीन दिन के अंदर जवाब मांगे हैं। कहा गया है कि विशेष अभियान चलाकर 15 दिन के अंदर महिला श्रमिकों को रोजगार दिलाएं।
मनरेगा जॉब कार्डधारक परिवारों की महिलाओं को प्राथमिकता पर रोजगार देने की व्यवस्था है। ब्लॉक स्तर पर कुल मानव दिवस में कम से कम 33 प्रतिशत रोजगार महिला श्रमिकों देना होता है। वैसे तो अभी तक जनपद स्तर पर भी यह प्रतिशत पूरा नहीं हो पाया है। जनपद स्तर पर महिला श्रमिकों को रोजगार देने का औसत 26 प्रतिशत है। महिलाओं को कम संख्या में रोजगार देने पर ग्राम्य विकास आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की है।
जनपद औसत से भी कम महिलाओं को रोजगार देने वाले विकास खंडों में माधौगंज 12.48, टोडरपुर 18.23, सुरसा 20.66, कछौना 21.58, मल्लावां 21.58, कोथावां 23.15, बेहंदर 24.29, हरपालपुर 24.85 और भरखनी 24.89 प्रतिशत शामिल हैं। जबकि अन्य विकास खंडों में बिलग्राम,, शाहाबाद, सांडी, बावन, टड़ियावां, संडीला, पिहानी, हरियावां, अहिरोरी और भरावन में इससे अधिक महिलाओं को काम दिया गया। श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि महिलाओं को कम संख्या में रोजगार देने वाले नौ विकास खंडों के कार्यक्रम अधिकारियों और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया है।