फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NGOs will manage the operation of animal shelters.

Hardoi News: पशु आश्रय स्थल का संचालन संभालेंगे एनजीओ

Sat, 02 May 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
NGOs will manage the operation of animal shelters.
- चारा-दाना, पानी और साफ-सफाई की जिम्मेदारी चयनित संस्था की होगी
विज्ञापन







- शासन स्तर से चयनित पशु आश्रयस्थल के लिए तय किए गए एनजीओ







संवाद न्यूज एजेंसी







हरदोई। संरक्षित निराश्रित मवेशियों के भरण-पोषण, चारा-दाना, पानी और पशु आश्रयस्थल की साफ-सफाई की जिम्मेदारी नॉन गवर्मेंट आर्गेनाइजेशन (एनजीओ) को सौंपी जाएगी। हरदोई के 20 सहित लखनऊ मंडल के 135 पशु आश्रयस्थल को एनजीओ को दिए जाने की तैयारी है।







मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक निराश्रित मवेशियों के संरक्षण और भरण-पोषण के लिए संचालित पशु आश्रयस्थल का संचालन अभी पंचायत के माध्यम से कराया जा रहा है। शासन ने इनका संचालन एनजीओ को सौंपने का निर्णय लिया है। प्रदेश स्तर पर 707 पशु आश्रयस्थलों की एनजीओ को जिम्मेदारी दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें लखनऊ मंडल के 135 पशु आश्रयस्थल शामिल हैं। हरदोई के 20, लखनऊ के आठ, सीतापुर के 41, उन्नाव के 21, रायबरेली के 32 और लखीमपुर के 13 पशु आश्रयस्थल शामिल हैं।
विज्ञापन








एनजीओ को दिए जाने के बाद मवेशियों की संख्या के आधार पर प्रति मवेशी प्रतिदिन 50 रुपये के हिसाब से भरण-पोषण भत्ता भी एनजीओ को ही दिया जाएगा। वहीं मवेशियों के स्वास्थ्य में सुधार न होने और देखरेख में लापरवाही पर एनजीओ की ही जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








---







अमिरता पशु आश्रयस्थल का संचालन संभाल रहा एनजीओ







जिले में वैसे तो 324 पशु आश्रयस्थल हैं। इसमें अभी तक विकास खंड भरखनी के अमिरता के पशु आश्रयस्थल का संचालन एनजीओ को सौंपा गया है। अमिरता पशु आश्रयस्थल को स्मृति समाज सेवा संस्थान सवायजपुर को जिम्मेदारी मिली है। अमिरता पशु आश्रयस्थल में करीब 1,500 मवेशी संरक्षित हैं। सीवीओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि एनजीओ के अभिलेखों के सत्यापन के बाद प्रक्रिया पूरी कराते हुए पशु आश्रयस्थल दिए जाने की औपचारिता भी पूरी करा ली गई है।








---







शासन स्तर पर पशु आश्रयस्थलों के संचालन की जिम्मेदारी एनजीओ को दिए जाने का निर्णय लिया गया है। निदेशक पशुपालन की तरफ से प्रदेश के 707 पशु आश्रयस्थलों को एनजीओ को दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें लखनऊ मंडल के 135 और हरदोई के 20 एनजीओ शामिल हैं। निदेशक ने चिह्नित पशु आश्रयस्थलों के साथ ही एनजीओ का भी चयन कर लिया है। अब शासन स्तर से प्रक्रिया पूरी होते ही एनजीओ को पशु आश्रयस्थल सौंपे जाएंगे।







- डॉ. अशोक कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed