फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NGOs will manage 135 animal shelters in the division.

Hardoi News: मंडल के 135 पशु आश्रयस्थल संचालन संभालेंगे एनजीओ

Wed, 29 Apr 2026 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
NGOs will manage 135 animal shelters in the division.
हरदोई। संरक्षित निराश्रित मवेशियों के भरण-पोषण, चारा-दाना, पानी और पशु आश्रयस्थलों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी अब नॉन गवर्मेंट आर्गेनाइजेशन (एनजीओ) को सौंपी जाएगी। जिले के 20 सहित लखनऊ मंडल के 135 पशु आश्रयस्थलों को एनजीओ को दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल निराश्रित मवेशियों के संरक्षण और भरण-पोषण के लिए संचालित पशु आश्रयस्थलों का संचालन अभी पंचायतों के माध्यम से हो रहा है। शासन ने इसे एनजीओ को सौंपने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर 707 पशु आश्रयस्थलों को एनजीओ को देने की योजना में लखनऊ मंडल के 135 आश्रयस्थल शामिल हैं। इनमें जिले के 20, लखनऊ के आठ, सीतापुर के 41, उन्नाव के 21, रायबरेली के 32 और लखीमपुर के 13 आश्रयस्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीओ को जिम्मेदारी मिलने के बाद मवेशियों की संख्या के आधार पर प्रति मवेशी प्रतिदिन 50 रुपये का भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा। साथ ही मवेशियों के स्वास्थ्य में सुधार न होने या देखरेख में लापरवाही मिलने पर एनजीओ की जवाबदेही तय की जाएगी।


अमिरता पशु आश्रयस्थल का संचालन संभाल रहा एनजीओ
जिले में कुल 324 पशु आश्रयस्थल हैं। इनमें अभी तक विकास खंड भरखनी के अमिरता पशु आश्रयस्थल का संचालन एनजीओ को सौंपा गया है। इस आश्रयस्थल की जिम्मेदारी स्मृति समाज सेवा संस्थान सवायजपुर को दी गई है। यहां करीब 1,500 मवेशी संरक्षित हैं। सीवीओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि एनजीओ के अभिलेखों के सत्यापन के बाद प्रक्रिया पूरी कराते हुए आश्रयस्थल सौंपने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।


शासन स्तर पर पशु आश्रयस्थलों के संचालन की जिम्मेदारी एनजीओ को दिए जाने का निर्णय लिया गया है। निदेशक पशुपालन की ओर से प्रदेश के 707 पशु आश्रयस्थलों को एनजीओ को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसमें लखनऊ मंडल के 135 और जिले के 20 आश्रयस्थल शामिल हैं। चिह्नित आश्रयस्थलों के साथ एनजीओ का चयन भी कर लिया गया है। शासन स्तर से प्रक्रिया पूरी होते ही इन्हें सौंप दिया जाएगा।
- डॉ. अशोक कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed