फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   newly married women hanged

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति और ससुर पर रिपोर्ट

Thu, 07 May 2020 08:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
newly married women hanged
कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर गांव में विवाहिता का शव घर के अंदर बने कमरे में फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

मायके वालों ने ससुरालियोें पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति और ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधरनपुर गांव निवासी प्रेमसागर का विवाह लगभग एक वर्ष पहले फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के रजौरी गांव निवासी देशराज की पुत्री प्रतीक्षा (22) से हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार देर रात कमरे में प्रतीक्षा का शव फांसी पर साड़ी से बनाए गए फंदे से लटकता मिला। पति प्रेमसागर ने घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष के लोगों को दी। साथ ही पुलिस को भी घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को प्रेमसागर ने बताया कि प्रतीक्षा ने खुदकुशी की है, जबकि मृतका के भाई मुकेश कुमार का कहना था कि शादी के बाद से ही प्रेमसागर और उसके पिता बाइक की मांग कर रहे थे।

इसी के कारण पीटने के बाद प्रतीक्षा को फांसी पर लटका दिया। कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मुकेश की तहरीर पर प्रेमसागर और शिवशरण के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति और ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed