{"_id":"65299385ea1f33d040001d44","slug":"newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-athroli-news-c-108-1-atl1001-551-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 14 Oct 2023 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के गांव काजिमाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव सहदवां निवासी सुरेश चंद ने अपनी बेटी नम्रता 22 की शादी करीब चार माह पहले गांव काजिमाबाद निवासी अमित कुमार के साथ की थी। बृहस्पतिवार की रात नम्रता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
सूचना पर इंस्पेक्टर रणजीत चाधरी व रायपुर स्टेशन चौकी प्रभारी मो. नफीस पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद