{"_id":"147bacad95f1c7167545641a1b0203b9","slug":"newly-elected-officials-expressed-gratitude-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संघ के बुधवार को देर शाम आए परिणाम के बाद उसी दिन संघ अध्यक्ष व महामंत्री ने बाबा मंदिर पहुंचकर शीश झुकाया। गुरुवार को कचहरी पहुंचे संघ अध्यक्ष ने एक एक वकील के बस्ते पर जाकर उन्हें भारी मतों से जिताने के लिए आभार जताया। संघ महामंत्री ने वकील घर पहुंचकर भी वकीलों को गले मिलकर बधाई दी।
कोषाध्यक्ष पद पर जीते मनोज अवस्थी, संयुक्त मंत्री बने अंचल द्विवेदी आदि कई पदाधिकारियों ने कचहरी में सभी अधिवक्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। वहीं चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों ने भी खुलेमन से वकीलों से मुलाकात की और समर्थन देने के लिए आभार जताया। जीत हार के कारणों पर भी वकील अलग अलग गुटों में चर्चा करते नजर आए।
अधिवक्ता संघ महामंत्री कमलेश पांडे ने बताया कि दो जनवरी को संघ कार्यकारिणी व इल्डर कमेटी की बैठक है जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों के प्रमाण पत्र वितरण पर चर्चा होगी। नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण पर उन्होंने कहा कि मौजूदा कार्यकारिणी व नव निर्वाचित कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक जनवरी में होगी। जिसमें सर्वसम्मति से शपथ ग्रहण की तिथि तय की जाएगी।