{"_id":"5e50150c8ebc3ef3af4983e8","slug":"newly-born-child-found-in-garbage-hardoi-news-knp546107895","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों ने दुलारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों ने दुलारा
विज्ञापन
यही नवजात मिली कूड़े के ढेर में। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनौर में शुक्रवार शाम कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची पड़ी मिली। वहां से गुजरी महिला उसे घर ले गई। उसके पड़ोसी ने बच्ची को अपना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड केयर लाइन को जानकारी दी है।
ग्राम लखनौर निवासी रामरतन की पत्नी गिरजावती शुक्रवार देर शाम घर के पीछे खेत जा रहीं थीं। इसी दौरान उन्हें बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। कुछ दूर जाकर देखा तो कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची पड़ी मिली।
वह बच्ची को लेकर घर गईं और ग्रामीणों को जानकारी दी। उनके पड़ोसी आशीष गुप्ता व उनकी पत्नी सीमा गुप्ता ने बच्ची को अपने पास रख लिया और उसकी देखभाल शुरू कर दी। जानकारी पर पचदेवरा पुलिस भी मौके पर गई। पचदेवरा थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि बच्ची मिलने की सूचना चाइल्ड केयर लाइन पर दे दी गई है।