फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Newly appointed teachers can also become examiners

Hardoi News: नवनियुक्त शिक्षक भी बन सकेंगे परीक्षक

Tue, 26 Dec 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed teachers can also become examiners
हरदोई। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य नवनियुक्त शिक्षक भी कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से दो वर्ष की समय सीमा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बोर्ड की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। इस पर बोर्ड के निर्देश पर विभाग ने शहर के पांच विद्यालयों से मूल्यांकन केंद्र के संबंध में प्रस्ताव मांगे हैं। इसके अलावा बोर्ड की ओर से 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके शिक्षकों को परीक्षक बनाने पर रोक लगा दी है। जिले में प्रतिवर्ष पांच लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाता है। जिसमें जिले के ढ़ाई से तीन हजार शिक्षकों की परीक्षक और मुख्य परीक्षक के रूप में तैनाती की जाती है। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि परीक्षकों की तैनाती बोर्ड की ओर से की जाती है। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है। परीक्षकों के मानकों में परिर्वतन किया गया है। इससे नवनियुक्त शिक्षकों को एक मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed