फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Newborn infants administered polio drops

नवजात शिशुओं को पिलाई पोलियो की खुराक

Mon, 18 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Mon, 18 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Newborn infants administered polio drops
सघन पल्स पोलियो अभियान के बूथ दिवस का शुभारंभ रविवार को जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने जिला महिला चिकित्सालय में बने पल्स पोलियो बूथ का फीता काटकर किया। उन्होंने कई नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक भी पिर्लाई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में शून्य से पांच पर्ष तक के शत प्रतिशत बच्चों को कवर किया जाए। पल्स पोलियो अभियान अभियान एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसमें स्वास्थ्य,शिक्षा सहित जिन विभागाें के अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वह अपने दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करे। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाएं सहित जनपद के संभ्रांत नागरिक भी अभियान से जुड़कर लोगों को जागरूक करके अभियान को सफल बनाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 18 जनवरी से आरंभ हो रहे डोर टू डोर अभियान में लगाई गई टीमें पूरी गंभीरता से कार्य करें और प्रत्येक घर में जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी रावत ने बताया कि जनपद में पल्स पोलियो अभियान के लिए 1798 बूथ बनाए गए हैं तथा लगभग छह हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके  पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अश्वनी कुमार, डा. विजय सिंह, डा. विजय कुमार, डा. शमरूल हसन, डा. एके गुप्ता, डा. सौरभ दयाल, डा. रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed