फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Newborn died in ICU of unregistered hospital in Hardai due to staff negligence

UP: ICU में सो गया ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी, ऑक्सीजन न मिलने से नवजात की मौत; बिना पंजीकरण चल रहा था अस्पताल

Mon, 24 Aug 2026 04:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 24 Aug 2026 04:00 PM IST
सार

हरदोई के पाली में बिना पंजीकरण चल रहे शिव प्रभा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती नवजात की मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि 48 घंटे से एक ही कर्मचारी ड्यूटी पर था, जो घटना के समय सो गया। 

विज्ञापन
Newborn died in ICU of unregistered hospital in Hardai due to staff negligence
हंगामे के बाद मौके पर पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बिना पंजीकरण के संचालित शिव प्रभा अस्पताल के आईसीयू मेें भर्ती नवजात की रविवार सुबह मौत हो गई। आरोप है कि 48 घंटे से आईसीयू में एक ही कर्मचारी ड़्यूटी कर रहा था। रविवार सुबह कर्मचारी सो गया और इसलिए नवजात को सही समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल सकी। इस कारण नवजात की मौत हो गई। अस्पताल के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे। दोपहर बाद पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।

विज्ञापन


शिवपुरी निवासी धर्मेंद्र की पत्नी रोमा देवी को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर पाली पीएचसी में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात रोमा ने बेटे को जन्म दिया। परिजन का दावा है कि कुछ देर बाद नवजात की तबीयत खराब हो गई। इस पर रात 11 बजे नवजात को लेकर वह लोग नगर के ही शिव प्रभा अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने नवजात को आईसीयू में भर्ती कर लिया। रविवार सुबह लगभग छह बजे नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन


धर्मेंद्र का आरोप है कि पिछले दो दिन से एक ही कर्मचारी की ड्यूटी आईसीयू में लगी थी। रविवार सुबह यह कर्मचारी सो गया और इस कारण सही समय पर नवजात को ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। इस कारण नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस पर अस्पताल का पूरा स्टाफ और कर्मचारी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर थानाध्यक्ष विजय मिश्रा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत कराया। दोपहर बाद सीएमओ के निर्देश पर पाली पहुंचे डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने पंजीकरण न होने के कारण अस्पताल सील कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed