फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   New Roadways bus service launched for Gola; the bus will run via Pali and Farrukhabad.

Hardoi News: गोला के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू, पाली-फर्रुखाबाद होकर चलेगी बस

Sun, 02 Aug 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
New Roadways bus service launched for Gola; the bus will run via Pali and Farrukhabad.
हरदोई। सावन माह में कावंडियों को सहूलियत देने के लिए परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा दी है। हरदोई डिपो की एक बस को विशेष रूप से हरदोई से फर्रुखाबाद होते हुए गोला गोकरण नाथ तक संचालित करने का फैसला किया है। नई बस सेवा सोमवार से शुरू की जा रही है। इससे फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर गोला गोकरणनाथ में जलाभिषेक करने जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

हरदोई से फर्रुखाबाद होते हुए गोला गोकर्णनाथ के लिए रोडवेज बस सेवा की मांग जनता के साथ ही जन प्रतिनिधि भी करते आ रहे थे। डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के निर्देश पर हरदोई-पाली-फर्रुखाबाद गोला मार्ग पर नियमित रूप से बस सेवा शुरू की गई है। बस संख्या यूपी-30 एटी 7106 प्रतिदिन कुल 342 किलोमीटर का सफर तय करेगी। बस हरदोई से शाम 7:30 बजे रवाना होगी और पाली, फर्रुखाबाद, शाहाबाद, मोहम्मदी होते हुए गोला पहुंचेगी। वा
विज्ञापन

पसी में यह बस गोला से दोपहर 3:30 बजे चलकर मोहम्मदी, बीगंज, पिहानी होते हुए शाम 7:00 बजे हरदोई पहुंचेगी। समय सारिणी के अनुसार बस पाली में रात 9:00 बजे, फर्रुखाबाद में सुबह 10:00 बजे, शाहाबाद में 12:10 बजे, मोहम्मदी में 2:00 बजे और गोला में 3:00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में मोहम्मदी, बीगंज और पिहानी में निर्धारित ठहराव रहेगा। नई बस सेवा शुरू होने से हरदोई, पाली, फर्रुखाबाद, शाहाबाद, मोहम्मदी, गोला, बीगंज और पिहानी क्षेत्र के यात्रियों को सीधा आवागमन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांवडियों के साथ दैनिक यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
सावन में गोला गोकरणनाथ धाम में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। अब फर्रुखाबाद और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को बस बदलने की परेशानी नहीं होगी। रूट के दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि इससे व्यापारी, छात्र और स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed