फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   new mwmbers joined sp

कुनबा बढ़ाने में लगी सपा को मिला लोगों का साथ

Thu, 09 Sep 2021 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
new mwmbers joined sp
हरदोई। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी सपा ने अपना कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है। भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके एक नेता के अलावा दो पूर्व जिला पंचायत सदस्य, एक पूर्व ब्लाक प्रमुख, एक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समेत कई लोगों ने सपा की सदस्यता ली है। प्रदेश कार्यालय में सदस्यता लेने के बाद हरदोई आए इन लोगों का पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

सपा के नगर पालिका परिसर स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता में सपा की पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यों से लोग निराश हैं। लोगों को भरोसा है कि सपा में सभी को सम्मान मिलता है और विकास कार्य जमीन पर नजर आते हैं। जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने बताया कि 2008 में तत्कालीन बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे यदुनंदन लाल वर्मा ने पार्टी की सदस्यता ली है।
विज्ञापन

इसी क्रम में सांडी के पूर्व ब्लाक प्रमुख जगमोहन राजपूत, हरपालपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश पाठक, भरखनी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमल प्रकाश मिश्रा, बिलग्राम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सईद अंसारी और मल्लावां नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके वाहिद शेख और चांद शेख ने सपा की सदस्यता ली है। सतौथा के नागेंद्र मिश्रा समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप मिश्रा ने भी सपा ज्वाइन की है। दावा किया कि इन लोगों के साथ लगभग पचास लोग पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रहलाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव, जिलामहाचिव वीरे यादव, अवनिकांत वाजपेयी भी मौजूद रहे।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हरपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत चाऊंपुर के प्रधान जितेंद्र सिंह तोमर को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया है। जितेंद्र तोमर 1995 से सपा में सक्रिय हैं। जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने भी उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की संस्तुति की थी। जितेंद्र तोमर को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के पीछे सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षत्रिय बिरादरी में पार्टी की पैठ की मजबूत करना भी है।

सपा के नगर अध्यक्ष रियासत खां को सदर विधानसभा क्षेत्र का सह प्रभारी बनाया गया है। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर रियासत खां को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed