फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   new government will be form in nagar nikay today

निकायों में आज से नई सरकार का राज

Mon, 11 Dec 2017 11:59 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Mon, 11 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
new government will be form in nagar nikay today
नगर पालिका हरदोई के सभागार में चल रही तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला

जिले के 13 निकायों में नई सरकार आज से राज संभालेगी। मंगलवार को निर्वाचित अध्यक्ष और सभासद शपथ लेेंगे। 

विज्ञापन

हरदोई, संडीला, सांडी, बिलग्राम, मल्लावां, पिहानी और शाहाबाद नगर पालिका हैं। बेनीगंज, गोपामऊ, पाली, माधौगंज, कुरसठ और कछौना नगर पंचायत हैं। इन नगर निकायों में कुल 243 वार्ड हैं। सभी अध्यक्षों को शपथ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारी नामित कर दिए हैं। उधर दूसरी ओर सभी नगर निकायों के सभागारों के अलावा अध्यक्ष के कार्यालय के रंग रोगन का कार्य पूरा हो गया है। हरदोई नगर पालिका परिषद में सभागार के साथ ही नगर पालिकाध्यक्ष के कार्यालय को सजाने संवारने का कार्य सोमवार को तेजी से होता रहा। 


हरदोई में नरेश, पिहानी में बब्बू होंगे मुख्य अतिथि 
हरदोई नगर पालिका परिषद का शपथ ग्रहण समारोह शहीद उद्यान परिसर में दोपहर बाद 2 बजे से होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। ये जानकारी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने दी।  उधर दूसरी ओर पिहानी में शपथ ग्रहण समारोह जूनियर हाईस्कूल पिहानी के परिसर में होगा। दोपहर एक बजे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि शाहाबाद के पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू मौजूद रहेंगे। ये जानकारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजी मोहम्मद साजिद अंसारी के पुत्र जमाल साजिद चांद ने दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed