फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   neta ji

वर्षों का इंतजार, यहां नेता जी की मूर्ति कब लगेगी सरकार

Sun, 23 Jan 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
neta ji
फोटो- 41 कचहरी परिसर स्थित इसी मालखाना में बंद है नेता जी सुभाष चंद्रबोस की मूर्ति। - फोटो : HARDOI
हरदोई। शिवसेना ने कुछ वर्ष पहले नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति कचहरी चौराहे पर स्थापित कराने की कोशिश की थी। जिसे जिला प्रशासन ने कचहरी परिसर स्थित मालखाना में रखवा दिया था। तब से मूर्ति मालखाने में ही बंद है। मूर्ति को स्थापित कराने के लिए शिव सेना समेत अन्य संगठन जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन स्थापना अभी नहीं हुई।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस जन कल्याण समिति के संस्थापक मनीष मिश्र ने बताया कि हरदोई की जनता वर्षों से नेताजी की प्रतिमा स्थापना की राह देख रही है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है यह बेहद निराशाजनक है। शिवसेना व अन्य संगठन कई बार शासन-प्रशासन और नगर पालिका में मूर्ति स्थापना के लिए ज्ञापन भीदे चुकी है। बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर ने बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कराकर आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्क और बावन रोड स्थित बरात घर का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने बताया कि नेता जी की मूर्ति की स्थापना को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रोफेसर अतहर अली का कहना है कि नेता जी की कुर्बानी और देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। राजनीतिक दल उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed