{"_id":"6675b5c2f2399145480fb1ff","slug":"nephews-body-found-hanging-a-day-before-aunts-marriage-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116021-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बुआ के निकाह से एक दिन पहले फंदे से लटका मिला भतीजे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बुआ के निकाह से एक दिन पहले फंदे से लटका मिला भतीजे का शव
विज्ञापन
हरपालपुर। बुआ के निकाह से एक दिन पहले भतीजे का शव मकान के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने चार लोगों पर हत्या करने की धमकी से डरकर युवक के खुदकुशी किए जाने का आरोप लगाया है, लेकिन तहरीर में इसका उल्लेख नहीं किया गया है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव निवासी हारून (25) की बुआ शबाना का निकाह शनिवार को होना है। शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद से बरात आनी है। निकाह की तैयारियों में पूरा परिवार लगा था। इसी बीच शुक्रवार सुबह हारून का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। फौरन ही पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि तहरीर में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पेट दर्द से परेशान होकर खुदकुशी किए जाने की सूचना दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हारून के पिता अशफाक ने बताया कि उसकी करीबी रिश्तेदारी पलिया गांव में है। हारून का प्रेम-प्रसंग रिश्तेदार की बेटी से था। बीते वर्ष नवंबर में इसकी जानकारी मिली तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों का समझौता हो गया। फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज में हारून का निकाह तय कर दिया गया। अशफाक का आरोप है कि इसके बाद भी युवती के परिजन हारून को जान से मारने की धमकी देते थे। इसी से डर कर उसने खुदकुशी की है।