फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Neighbor had seen crime patrol killing innocent, arrested

Hardoi News: पड़ोसी ने क्राइम पेट्रोल देख की थी मासूम की हत्या, गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Neighbor had seen crime patrol killing innocent, arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई । बीती 18 अगस्त को पाली कस्बे में हुई मासूम आरव की हत्या का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। आरव की हत्या उसके मकान के पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही की थी। गला दबाने के बाद आरव का सिर ईंट पर पटक दिया था। परिजनों से फिरौती लेने की मंशा थी। पूरी घटना को क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अंजाम दिया गया था।
पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 18 अगस्त को पाली कस्बा के मोहल्ला सरॉय सैफ निवासी हरिओम पांडेय के इकलौते तीन वर्षीय पुत्र आरव की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने रविवार रात पड़ोसी अंबुज पांडेय पर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्याें के आधार पर अंबुज पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो अंबुज पुलिस को बरगलाने की कोशिश करता रहा, लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने पर टूट गया। अंबुज ने बताया कि वह क्राइम पेट्रोल देखता था। उसकी घटनाओं से प्रेरित होकर फिरौती मांगने के उद्देश्य से आरव की हत्या की थी। उसकी मंशा थी कि झाड़ियों में आरव पड़ा रहेगा और इस बीच उसके परिजनों से फिरौती वसूल लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पाली से कहीं बाहर चला जाएगा। पुलिस का दावा है कि अंबुज ने गला दबाकर आरव की हत्या की और उसके बाद उसे एक पत्थर पर सिर के बल पटक दिया। यही कारण था कि पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौत हाेने की बात सामने आई थी। पुलिस ने अंबुज का मोबाइल फोन भी खंगाला तो इसमें क्राइम पेट्रोल सीरियल लगातार फोन की हिस्ट्री में मिला। अंबुज को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह, सीओ शाहाबाह हेमंत उपाध्याय भी मौजूद रहे।
ऑपरेशन दृष्टि का प्रयोग होने लगा सफल
लगभग एक पखवारा पहले पुलिस महानिदेशक ने सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षक को ऑपरेशन दृष्टि चलाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत सभी सार्वजनिक स्थलों पर जनसहयोग और उपलब्ध संसाधनों के बूते ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने थे। इसी क्रम में पाली कस्बे में भी हाल ही में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। पाली कस्बे के मोहल्ला सरॉय सैफ में यशराज ज्वैलर्स, भगवंतपुर में महावीर मेडिकल स्टोर और विजय ज्वैलर्स ने पुलिस की प्रेरणा से सीवीटीवी कैमरे लगवाए हैं।

इनमें से ही यशराज ज्वैलर्स के सीसीटीवी कैमरे से सबसे अधिक फुटेज घटना के संबंध में मिले थे, जो पुलिस के लिए मददगार साबित हुए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पूरे जनपद में ऑपरेशन दृष्टि के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed