{"_id":"59384e054f1c1b1c5c9c785f","slug":"nawabita-hanged-in-the-maternal-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिटान का फाइल फोटो।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर। मझिला थाना क्षेत्र के ढकिया गांव के प्राथमिक स्कूल में लगे पेड़ पर बुधवार सुबह नवविाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। पिता ने बेटी की मानसिक हालत ठीक न होने की बात कह पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचमाना भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
थाना मझिला के ढकिया गांव निवासी राजाराम ने बेटी बिटान की शादी 15 दिन पहले धनवार गांव निवासी रोशनलाल के साथ की थी। शादी के बाद बिटान चौथी पर मायके आई थी। मंगलवार को रोशनलाल पत्नी को विदा कराने ढकिया गांव आया था। रात में खाना खाने के बाद परिवार के लोग सो गए। सुबह परिजन जागे तो बिटान घर पर नहीं थी।
विज्ञापन
परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव के बाहर प्राथमिक स्कूल में पेड़ पर उसका शव फांसी पर लटका मिला। गांव के चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव उतरवाया। मायके और ससुरालपक्ष वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
एसओ ब्राह्म प्रकाश ने बताया कि मृतका के मायके व ससुरालवाले कोई आरोप नहीं लगा रहे थे। दोनों ही पक्षों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसलिए पंचनामा कराकर शव उन्हें सौंप दिया गया।