फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Navratri: Worship the third form of the Mother Goddess and seek positive energy.

नवरात्र : मां के तीसरे स्वरूप का पूजन कर मांगी सकारात्मक ऊर्जा

Sat, 21 Mar 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Navratri: Worship the third form of the Mother Goddess and seek positive energy.
फोटो-09- नागेश्वर नाथ मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
हरदोई। चैत्र माह नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मां को भोग-प्रसाद अर्पित कर सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

नवरात्र पर सुबह से ही घरों से लेकर मंदिरों तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां को फल-फूल, नारियल, खीर आदि अर्पित कर भोग लगाया। मंदिरों में विशेष पूजन और दुर्गा सप्तशती के पाठ हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन भजन-कीर्तन कर मां का गुणगान किया। घरों में भी महिलाओं ने नियमित पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने भजनों और पारंपरिक गीतों के माध्यम से मां की आराधना की।
विज्ञापन

आचार्य सनत्कुमार मिश्र और शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा स्वरूप की उपासना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भय, दुख और कष्टों से छुटकारा मिलता है। शहर के श्रवण देवी मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, महोलिया शिवपार के मां काली मंदिर, संतोषी माता मंदिर, फूलमती माता मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर आदि श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर मां से सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed