फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Navratri: Festival begins with worship at Maa Mangala Mata temple.

नवरात्र : मां मंगला माता मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ महोत्सव शुरु

Thu, 03 Oct 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Navratri: Festival begins with worship at Maa Mangala Mata temple.
सांडी। श्री मां मंगला दुर्गा पूजा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र पर बृहस्पतिवार को पूजन-अर्चन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव शुरु हो गया है। माता के नौ स्वरूपों की प्रतिमा की स्थापना की गई है। आचार्य अभिमन्यु तिवारी ने बताया कि माता रानी का नौ दिन पूजन के बाद दशहरे पर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। पंचमी को जगराता होगा। राजस्थान के कलाकारों के कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पहले दिन श्रद्धालुओं ने मंगला माता मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ दरबार में भी पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन

शाहाबाद। श्री नवदुर्गा पूजन महोत्सव की ओर से नगर के मुख्य मार्गों से मां ज्वाला जी की ज्योति की बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकाली गई। दिलेरगंज स्थित पंडाल में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। हिमाचल प्रदेश से लाई गई मां ज्वाला जी की ज्योति का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। मां दुर्गा, हनुमानजी, काल भैरव आदि देवी-देवताओं की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा कटरा से शुरु होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। ज्योति को दिलेरगंज पंडाल में स्थापित किया गया। समिति के संरक्षक संजय मिश्रा, दीपक गुप्ता, पंकज मिश्रा मानू, रचित गुप्ता, राजीव वाजपेयी, विंदुल मिश्र आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिहानी। नगर के भूरेश्वर महादेव मंदिर व भारतीय इंटर काॅलेज के निकट पंडाल में प्रभात फेरी के बाद विधि-विधान से दुर्गा प्रतिमाओं की मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना की गई। भूरेश्वर महादेव मंदिर पर भूरेश्वर मंदिर सेवा समिति और इंटर काॅलेज के पास जन जागरण सेवा समिति की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। पं. पिंकू मिश्रा ने दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कराई। शिवकुमार रस्तोगी ने सपत्नीक पूजन-अर्चन किया। कन्हैया रस्तोगी, नितिन गुप्ता, अंशु गुप्ता, गौरव रस्तोगी व राजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेनीगंज। रामलीला मैदान में दुर्गा पूजा नवरात्र महोत्सव समिति की ओर से 14वें शारदीय नवरात्र महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा के साथ आदिशक्ति भगवती दुर्गा की प्रतिमा स्थापना से हुई। कलश यात्रा के साथ मां भगवती की प्रतिमा को रामलीला मैदान तक लाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। पं. पारस मणि महाराज ने विधि-विधान से प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed