फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nautapa was very hot on the first day itself, the heat of the sun and the heat wave made people miserable.

Hardoi News: पहले दिन ही खूब तपा नौतपा, सूरज की तपिश और लू ने किया बेहाल

Mon, 25 May 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nautapa was very hot on the first day itself, the heat of the sun and the heat wave made people miserable.
फोटो-11- लखनऊ रोड पर धूप में बाइक पर गमछा ओढ़ कर जाते युवक। संवाद
हरदोई। नौतपा का पहला दिन खूब तपा। सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते भीषण लू चलने लगी। इसका असर सड़क पर भी दिखा। दोपहर में पैदल चलने वालों के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों की संख्या भी बेहद कम नजर आई। शाम को छह बजने के बाद भी गर्म हवाएं ही लोगों को परेशान करती रहीं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन




सोमवार की सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ गई। मौसम गर्म होने से व तापमान में वृद्धि होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे से ही सड़कों पर भीड़ कम रही। गर्म हवाओं के चलने से लू का भी अहसास हुआ। गर्मी के साथ उमस भी खूब रहा, जिससे पंखा, कूलर से भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। पूरे दिन गर्म हवाओं व सूरज की तीखी किरणों से लोग बेहाल रहे। इससे सड़क पर ठेला लगाने वाले भी बहुत कम नजर आए।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक भी लोगों को सूर्य का तपिश झेलनी पड़ी। इससे उमस व गर्मी बढ़ गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही हवा में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे सुबह से ही लोग उमस से परेशान रहे। वहीं, गर्म पश्चिमी हवाओं ने आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से राहगीरों का दम निकाल दिया। शाम को भी आर्द्रता 30 फीसदी रहने के कारण तपिश रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




जूस और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़


भीषण गर्मी और प्यास से व्याकुल लोग राहत की तलाश में भटकते नजर आए। शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों में गन्ने का रस, लस्सी, शिकंजी, बेल का शरबत और नारियल पानी की दुकानों पर भीड़ देखी गई। लोग गले को तर करने और शरीर को ठंडा रखने के लिए इन शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।

फोटो-11- लखनऊ रोड पर धूप में बाइक पर गमछा ओढ़ कर जाते युवक। संवाद

फोटो-11- लखनऊ रोड पर धूप में बाइक पर गमछा ओढ़ कर जाते युवक। संवाद

फोटो-11- लखनऊ रोड पर धूप में बाइक पर गमछा ओढ़ कर जाते युवक। संवाद

फोटो-11- लखनऊ रोड पर धूप में बाइक पर गमछा ओढ़ कर जाते युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed