{"_id":"d4ad5c1ba65871beeb92237c4e732f59","slug":"national-unity-conference-will-message-to-the-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौमी एकता सम्मेलन से देश को मिलेगा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौमी एकता सम्मेलन से देश को मिलेगा संदेश
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति के आगमन पर जिले में एक अक्तूबर को
विज्ञापन
होेने वाले कौमी एकता सम्मेलन में लोगों को निमंत्रण देेने पहुंचे सांसद
नरेश अग्रवाल ने कहा कि कौमी एकता सम्मेलन से पूरे देश को संदेश जाएगा। साथ
ही लोगाें को यह भी पता चलेगा कि उन्होंने कभी जातिपात की राजनीति नहीं
की।
सोमवार को सपा नगर अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने लोगों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद ने बैठक में कहा कि एक अक्तूबर को उपराष्ट्रपति पहली बार हरदोई आ रहे हैं। यह पहली बार है कि कोई उपराष्ट्रपति यहां आएंगे। यह गर्व की बात है और ऐसा हरदोई के इतिहास में कभी नहीं हुआ।
कहा कि नेता वही होता है, जो गरीबों की मदद करें और उनको लेकर चले। गरीब जब तक मजबूत नहीं होगा तब तक खुशहाली नहीं आएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि जनपद के लोगों का जो पारिवारिक रिश्ता है उसे वह कभी टूटने नहीं देंगे।
उनका जो भी काम हो वह सीधे आकर मिलें और अपनी समस्या बताएं, हर संभव निस्तारण होगा। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर को जिले के लोगों के बीच ऐसी शख्सियत होगी जो गर्व की बात है। ऐसे में सब लोग एकजुट होकर एकता का संदेश प्रदेश में नहीं पूरे देश में दें।
इस मौके पर फख्रूल इस्लाम फक्कन, मौलाना जलालुद्दीन, बाबू अली, मो. हसीन, यासीन अली शाह, हबीब लिट्टे, मो. अच्छन, मुन्ना नेता, डा. नसीम, अहसान अली गुल्लू, डा. मुन्ना, जमील अहमद आदि मौजूद थे।