{"_id":"665ccfea65d460022e0c99c4","slug":"national-president-of-karni-sena-pays-tribute-to-yuvraj-gives-ultimatum-to-the-administration-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115299-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवराज को दी श्रद्धांजलि, प्रशासन को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवराज को दी श्रद्धांजलि, प्रशासन को अल्टीमेटम
विज्ञापन
पाली। चार दिन पहले युवराज की गोली मारकर हुई हत्या का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष काफिले के साथ इस्माइलपुर गांव पहुंचे।
युवराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। दिनदहाड़े हुई हत्या का विरोध जताते हुए हत्यारों के एनकाउंटर व इनके घर पर बुलडेजर चलाए जाने की मांग कर डाली। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है। कहा अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो विशाल प्रदर्शन होगा।
रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू पाली नहर पटरी मार्ग से इस्माइलपुर गांव पहुंचे। गांव स्थित एक मंदिर पर कार्यक्रम में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि यहां जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। अपराधी जिंदा नहीं रहना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ दिनदहाड़े युवराज की दूसरे समुदाय के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ऐसे हत्यारों का एनकाउंटर होना जरुरी है।
विज्ञापन
प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अभी तक पुलिस-प्रशासन ने जो कार्रवाई की है, वह महज खानापूर्ति है। कार्रवाई के नाम पर एक आरोपित के पैर में गोली मारकर पुलिस ने झुनझुना बजाने का काम किया है। अगर किसी की हत्या होती है तो वह फिर चाहे किसी जाति धर्म व मजहब के व्यक्ति की हो, सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मुख्य आरोपी अदनान सहित सभी हत्यारों के एनकाउंटर व इनके घरों पर बुल्डोजर चलाए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा जो हत्यारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे उनपर पर उपद्रव का आरोप लगाकर पुलिस ने जो 11 नामजद व 50-60 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है उसे वापस ले लिया जाए।
मंच से खुले शब्दों में उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि पांच जून तक का समय है। इस बीच कार्रवाई करें, छह जून को हम सभी को रोक पाना मुश्किल होगा। करणी सेना का एक-एक सिपाही युवराज के परिवार के साथ है। करीब एक घंटा कार्यक्रम चला। बवाल की आशंका पर शाहाबाद सीओ अनुज मिश्रा के अलावा दो अन्य सर्किल के सीओ व बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इस मौके पर समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू व हजारों लोग मौजूद रहे।
करणी सेना का काफिला पाली में प्रवेश न करे। इसको लेकर पाली पुलिस पहले ही अलर्ट हो गई। दोपहर दो बजे निजामपुर पुलिया व सांडी खेड़ा तिराहे के पास पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया। पाली के अंदर प्रवेश करने वाली दोनों सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा और दोनों सीमाओं पर बैरिकेडिंग कराई गई। आने-जाने पर रोक लगा दी गई।
करणी सेना का काफिला पाली कस्बे में आने की सूचना पर कस्बा का माहौल शांत हो गया। बाजार का दिन होने के बाद भी अधिकांश दुकानदार दुकानें बंद करके घर चले गए। इससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।