फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ' Narayan ' were used for food

नारायण सेवा समूह ने कराया भोजन

Mon, 18 May 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 18 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
' Narayan ' were used for food

नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। समूह सदस्यों ने पूड़ी सब्जी का भोजन वितरण कर तमाम लोगों को भूख से राहत प्रदान की। इस दौरान समूह के सदस्यों ने समाज के लोगों से गरीबों की सहायता के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और भंडारे जैसे कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की।

विज्ञापन


जिला अस्पताल चौराहा स्थित मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा समूह के तत्वावधान में आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने पेट भर भोजन ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी हरिओम पांडेय के सानिध्य में समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने भगवान का पूजन अर्चन कर भोग लगाया।
विज्ञापन


उसके बाद गरीबों को भोजन व हलुआ का वितरण किया गया। संचालक गुप्ता ने कहा कि दूसरों की सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख व वैभव की प्राप्ति होती है उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। अजय कटियार, दौलतराम यादव, प्रियम मिश्रा, सुमेर सिंह ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सोमेश, डा. नरेश चंद्र शुक्ला, डा. सुधीर चौहान, बिरजू अग्रवाल, राम सनेही द्विवेदी, नितिन मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है तथा वैभव व सुख प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि लोग व्यर्थ में शांति को ढूंढ रहे हैं, लेकिन सुख और शांति सिर्फ गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में है।


इस मौके पर पतिराज, संदीप, प्रभुदयाल गुप्ता, बलराम, रामशंकर शुक्ला, कमलेश रस्तोगी, अरविंद कुमार, विजय कुमार, शिवसदन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग भंडारा कराने में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed