फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Narain said 73 men and women to share clothes

नारायन ने 73 महिला-पुरुषों को बांटे कपड़े

Sun, 27 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 27 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Narain said 73 men and women to share clothes

नारायण सेवा समूह ने रविवार को रफी अहमद किदवई इंटर

विज्ञापन
कालेज में 73 महिला एवं पुरुषों को वस्त्र वितरित किए। समूह द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र का वितरण किया गया। विद्यालय प्रांगण में खजुरहरा, सरैया, शुआपुर, बक्शीपुर आदि गांव से चयनित 73 गरीब महिला-पुरुषों को वस्त्रों का वितरण किया गया।

महिलाओं को साड़ी ब्लाउज और पुरुषों को पैंट शर्ट व कुर्ता पायजामा का वितरण किया गया। समूह के कार्यकारी संचालक डा. जय राम गुप्ता ने कहा कि धनवान व्यक्ति जहां जीवन के हर पल को बड़े ही उल्लास से मनाते हैं, पर जो गरीब वर्ग के लोग हैं, वह बिल्कुल ठीक इसके पलट हर पल को बड़ी कठिनाई से गुजारते हैं।

ऐसे में उनकी मदद और उनकी जरूरतों को कुछ करना ही सच्ची नारायन की पूजा है। अरविंद कुमार, रमेशचंद्र गुप्ता, शिवसदन मिश्रा, प्रियम मिश्रा, सुमेर सिंह, मो. वशी, सोमेश, जय शंकर गुप्ता, संदीप एवं राम शंकर शुक्ल ने कहा कि खुशियां बांटने से और ज्यादा बढ़ती हैं।

रामसनेही द्विवेदी, तारकनाथ, प्रभु दयाल गुप्ता, सीपी त्रिपाठी, नितिन मिश्रा, शोभा शुक्ला, कमल अवस्थी ने कहा कि गरीबों की सहायता के लिए समाज को अधिक से अधिक त्याग करना चाहिए। इससे सुख शांति एवं वैभव की प्राप्ति होती है। वस्त्र वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डा. नरेश चंद्र शुक्ला, राजीव दीक्षित, सुशील अवस्थी, हरी शंकर, पीसी शुक्ला और भागवत शरण अवस्थी आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed