फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Narada cursed Vishnu was angry

खफा नारद ने विष्णु को दिया श्राप

Sat, 24 Jan 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 24 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Narada cursed Vishnu was angry

नुमाइश मैदान में चल रहे श्रीराम लीला मंचन कार्यक्रम

विज्ञापन
में शुक्रवार को कलाकारों ने नारद मोह भंग प्रसंग के अंतिम भाग का मंचन करते हुए कैसे नारद भगवान विष्णु से सुंदर रूप पाने की इच्छा करने के बाद विश्वमोहिनी से ब्याह रचाने जाते हैं और सुंदर रूप की जगह बानर रू प देने को हुए उपहास से क्रोधित होकर भगवान विष्णु को पत्नी वियोग का श्राप दे देते हैं।

गोविंद गोपाल लीला संस्थान के निर्देशक कन्हैयालाल दत्तात्रेय एवं विष्णु लाल दत्तात्रेय के संयोजन कलाकारों ने लीला का मंचन किया। नारद मोह भंग प्रसंग के  मंचन में दिखाया गया कि विश्व मोहिनी को मन में बसाकर नारद भगवान विष्णु के पास पहुंचते हैं और उनसे विश्व मोहिनी के बारे में अवगत कराते हैं।

वह बताते हैं कि विश्व मोहिनी बहुत सुंदर है और मैं उससे विवाह करना चाहता हूं, इसलिए आप मुझे अपना अर्थात हरि रूप प्रदान करें। नारद जी कहते हैं जेहि विधि होई नाथ हित मोरा करो सुवेगि दास मंह तोरा अर्थात प्रभु मैं तो आपका दास हूं और आपको मेरा हित करना होगा। यह कहकर प्रभु उन्हें हरि रूप प्रदान कर देते हैं, पर प्रभु विष्णु उन्हें हरि अर्थात बंदर का रूप दे देते हैं।

इसे पाकर अनभिज्ञता स्वरूप वह स्वयंवर में पहुंच जाते हैं, जहां उनका काफी उपहास होता है। बाद में वह अपना मुख पानी में देखते हैं, तो पहले शंकर के गणों को श्राप देते हैं फिर विष्णु पर क्रोधित होकर उन्हें श्राप दे देते हैं कि जिस प्रकार मैं पत्नी वियोग से तड़प रहा हूं उसी प्रकार आप भी पत्नी वियोग से भटकेंगे।

नारद जी श्राप तो दे देते हैं, पर बाद में समझाने पर उन्हें गलती का अहसास होता है और पूरी लीला का ज्ञान होता है। जिसके बाद वह क्षमा मांग लेते हैं, पर यही श्राप फलीभूत होता है और रामावतार में सीता जी के हरण के  बाद वह कई वर्षों तक  पत्नी वियोग सहन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed