फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Name missing from the list on the display

सूची से नाम गायब करने पर प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 11 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Name missing from the list on the display

मतदाता सूची में नाम कटने के बाद मतदाताओं द्वारा

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में आकर अपने गुस्से का इजहार करने का क्रम गुरुवार को भी नहीं थमा। मन्नापुरवा की मतदाता सूची में 20 से ज्यादा नामों को कटा बता ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नामों को शामिल करवाने की मांग की।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान रजनी वर्मा और मेवाराम आदि ने बताया कि ग्राम मन्नापुरवा के वार्ड 15 से 20 से अधिक वोटों को काट दिया गया, जबकि यही वोट 2010 में हुए प्रधान के निर्वाचन में निर्वाचन नामावलियों में अंकित थे। बताया कि वर्तमान में ऐसा क्या हुआ कि इन लोगों के नाम काट दिए गए।

ग्रामीणों का कहना है कि इसके पीछे कोई विभागीय या फीडिंग की त्रुटि भी हो सकती है, जिसको लेकर उनके नाम कट गए हैं जिसको दिखाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि नाम कटने वाले मतदाताओं में शंभू, राम प्रताप, रानी, शीला, महिपाल, रजनी वर्मा, अंकिता, शुभम वर्मा, सुरेश चंद्र, महेश्वरी, प्रेमवती, प्रेमचंद्र सहित 20 से अधिक हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लाक के संबंधित बाबू और अधिकारी फर्जी वोटों को बढ़ाने में तो दिलचस्पी रखते हैं, पर कटे वोटरों के नाम शामिल करवाने के नाम पर वह अभद्रता करने तक से नहीं चूकते। ग्रामीणों ने इस दौरान प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवाने की मांग की।

इस मौके पर मेवालाल, कमलेश, नीतू, छोटे लाल, सुरेश चंद्र सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उधर, हरपालपुर की ब्लाक प्रमुख अंजलि पाठक के पति कमलेश पाठक समेत परिवार के 10 और करीब 25 समर्थक मतदाताओं के वोट अंतिम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए। इसकी जानकारी लगते ही खलबली मच गई। कमलेश पाठक ने क हा कि वह मामले को चुनाव आयोग तक ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed