फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Name from the list on the rural fierce bite

सूची से नाम काटने पर ग्रामीण भड़के

Tue, 11 Aug 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 11 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Name from the list on the rural fierce bite
राशन वितरण प्रणाली के तहत नई प्रकाशित सूची में 70 प्रतिशत से अधिक
विज्ञापन
पात्रों के नामों को काटे जाने का आरोप लगाकर ग्राम पीलामहुआ के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में खुली बैठक कराए जाने की मांग की।

इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में विकास खंड टोडरपुर के ग्राम पीलामहुआ के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जो नई सूची का प्रकाशन किया गया है, उसमें से पूर्व में राशन कार्डधारकों के करीब 70 फीसदी नामों को काट दिया गया है। आरोप लगाया कि नई राशन कार्ड लिस्ट में ऐसे कई नामों को दर्ज किया गया है, जो अभी तक 18 साल की आयु तक पूरी नहीं कर पाए हैं।

इसके अलावा जो गांव में निवास नहीं करते उनके नाम भी राशन कार्ड बनाए गए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और राशन कोटेदार पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से मिलकर यह कृत्य कराए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब व्यक्ति नाम कटने के बाद राशन न मिल पाने की स्थिति में भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा।

ग्रामीणों ने इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर गांव में खुली बैठक कराकर नई सूची का सत्यापन कराने एवं पात्रों को सूची में शामिल करवाए जाने की मांग की। इस मौके पर हरिहर गौतम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed