{"_id":"5ec569278ebc3e90470cfadd","slug":"nagdi-aur-jever-le-gae-chor-hardoi-news-knp561177162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने 30 हजार नकद समेत दो लाख का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने 30 हजार नकद समेत दो लाख का माल किया पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम रहोलिया में मंगलवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि बहन की शादी के लिए घर में दो लाख रुपये के जेवर समेत 30 हजार रुपये रखे थे। 23 जून का उसकी शादी है।
ग्राम रहोलिया निवासी रामबिहारी मिश्रा हरिद्वार में प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव के मकान में उनका पुत्र लालू मिश्रा अपनी पत्नी राधा और बहन मौसमी के साथ रहता है। लालू के मुताबिक रात लगभग दो बजे वह सभी जाग रहे थे। इसके बाद सो गए। इसी दौरान चोर चाचा छैल बिहारी के खंडहर पड़े मकान से चढ़कर घर में घुस आए। कमरे में रखी अलमारी खोलकर सोने का एक हार, एक चेन, मंगलसूत्र, पाजेब और 30 हजार रुपये भी चोरी कर लिए। सुबह चोरी की जानकारी हुई। लालू ने बताया कि उसकी बहन मौसमी की शादी तय हो चुकी है। 22 जून को तिलक जाना है और 23 जून को शादी है। इसी की तैयारी के लिए रुपये और जेवर रखे थे।बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश आनंद ने बताया कि घटना संदिग्ध है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।