{"_id":"609d55198ebc3e6ac267334f","slug":"nagar-palika-bank-hardoi-news-sanitization-karmi-hardoi-news-knp628105416","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की बैंकों को भी कराया गया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की बैंकों को भी कराया गया सैनिटाइज
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना से बचाव को देखते हुए नगर पालिका परिषद का सैनिटाइजेशन अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान शहर की बैंकों के अलावा मस्जिदों को भी सैनिटाइज किया गया।
चेयरमैन सुख सागर मिश्र मधुर व ईओ रविशंकर शुक्ल के निर्देशन में ईद को देखते हुए शहर की मस्जिदों के आस पास सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थित बैंकों में नगर पालिका की टीमों ने सैनिटाइजर का छिड़काव किया।
ईओ ने बताया कि गुरुवार को भी करीब तीस टीमों ने नगर की मुख्य बाजारों, अस्पताल, बस स्टैंड सहित समस्त वार्डों में रिक्शा ट्राली, स्प्रे मशीन द्वारा सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त शेष सभी वार्डों में हैंडस्प्रे मशीन से सैनिटाइजेशन कराया गया। शहर के महात्मा गांधी मार्ग, घंटाघर रोड, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर स्थित बैंकों को सैनिटाइज कराया गया।