फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NA

Hardoi News: बंदर को कुत्ते के बच्चे से हुआ प्रेम, लोगों बना चर्चा का विषय

Sun, 05 Feb 2023 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 05 Feb 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
NA
वाह रे प्रेम, अपने साथ खिलाता और पेड़ पर सुलाता
विज्ञापन

- शहर ही नहीं पूरे जिले में बंदर का कुत्ते के बच्चे से प्रेम बना चर्चा का विषय
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। इंसान हो या जानवर सभी को अपने बच्चे से प्यार होता है। हर कोई अपने बच्चों को बड़े लाड प्यार से पालता है। शहर के कोयल बाग कालोनी में एक बंदर ने कुत्ते के बच्चे को अपने पास पाल रख रहा है। उसे साथ में खिलाता, पिलाता और पेड़ पर उसे अपने पास सुलाता है। बंदर और कुत्ते के बच्चे का प्रेम शहर ही नहीं पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आम तौर पर कुत्ते और बंदर में अक्सर लड़ाई देखने को मिलती है, लेकिन शहर में एक बंदर को कुत्ते के बच्चे को प्यार करते देखा जा रहा है। कोयलबाग कालोनी के लोगों का कहना है दो दिनों तक नगर पालिका टीम ने जब बंदर को पकड़ने की कोशिश की तो बंदर कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया। काफी देर तक टीम ने प्रयास किया, लेकिन बंदर नीचे नहीं आया। इसके अलावा आसपास के लोगों ने भी उसे छुड़ाने का प्रयास किया, मगर कामयाबी नहीं मिली। इस तरह से पांच दिन गुजर चुके हैं।
विज्ञापन

कालोनी के लोग कुत्ते के बच्चे की जान बचाने के लिए बिस्कुट, रोटी भी डाल रहे है। बंदर भी खुद खाने से पहले उस बच्चे को खिलाता है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि बंदर के चुंगल से कुत्ते के बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed