{"_id":"63de9d04a2bd220cb755b55a","slug":"na-hardoi-news-c-12-1-66696-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिव्यांगजन को आवास, दुकान के लिए आसान ऋण दिलाकर सरकार बना रही आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिव्यांगजन को आवास, दुकान के लिए आसान ऋण दिलाकर सरकार बना रही आत्मनिर्भर
Sat, 04 Feb 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगजन आवास और दुकान के लिए ऋण लेकर बन रहे आत्मनिर्भर
- राज्यमंत्री ने आईटीआई में दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सरकार दिव्यांगजनों को आवास, दुकान एवं अन्य कारोबार के लिए आसान किस्त पर ऋण दिलाकर आत्मनिर्भर बना रही है। यह बात शनिवार को आईटीआई में आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने 59 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित कीं। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने दिव्यांगजन से कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाएं और मोटराइज्ड ट्राई साइकिल को हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन करते हुए धीमी गति से चलाएं। यहां एसपी राजेश द्विवेदी, एडीएम वंदना त्रिवेदी, पीडी गजेंद्र तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, जिला दिव्यांगजनप सशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता सहित अधिकारी मौजूद रहे।