फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Musical evening Rafi Trane Gunje

संगीत संध्या में गूंजे रफी के तराने

Sat, 01 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 01 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Musical evening Rafi Trane Gunje

सदी के महान गायक मोहम्मद रफी की 35वीं पुण्य तिथि पर

विज्ञापन
बीती रात संगीत संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें संगीत प्रेेमियों ने उनके  गीतों को पेश कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मीरा गुप्ता को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की यादव में दो मिनट का मौन रखकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। नगर में स्थित वीरू बाबू की कोठी पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। मनोज अग्रवाल ने मोहम्मद रफी का गीत एक हंसी शाम को दिल मेरा खो गया प्रस्तुत की।

सुनील त्रिवेदी ने वादियां मेरा दामन रास्ते मेरी बांहें जाओगे सिवा तुम कहा प्रस्तुत की। मनोज गुप्ता ने लिखे जो खत तुम्हें गीत सुना कर मोहम्मद रफी की यादें ताजा कर दी। इसके अलावा विकास त्रिवेदी, ज्योति, सोनम, स्मृति मिश्रा समेत कई कलाकारों ने मोहम्मद रफी की गीत प्रस्तुत किए।

इस मौके पर संगीत प्रेमी मीरा गुप्ता को आयोजक मनोज अग्रवाल ने सम्मानित किया। तबले पर दिनेश प्रसून, शिव रुचि सिंह व आर्गन पर मनोज अग्रवाल ने साथ दिया। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed