फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Murder report filed in case of death of middle aged man under suspicious circumstances seven months ago

Hardoi News: सात माह पहले संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट

Sat, 05 Jul 2025 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Murder report filed in case of death of middle aged man under suspicious circumstances seven months ago
हरदोई। संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत के लगभग सात माह बाद न्यायालय के आदेश पर टड़ियावां थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के करीबी दोस्त पर ही हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के करौंधी निवासी विद्यावती ने बताया कि उनके पति सुरेंद्र पाल (55) 19 दिसंबर 2024 को बेहोशी की हालत में सीतापुर रोड स्थित बांधा पुलिया के पास पड़े मिले थे। जानकारी पर उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। सुरेंद्र को परिजन लखनऊ न ले जाकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां 26 दिसंबर 2024 काे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित कर लिया गया, लेकिन सुरेंद्र की रीढ़ की हड्डी में चोट और रगड़ के निशान मिले थे।
विज्ञापन

विद्यावती का आरोप है कि कठेहा निवासी राम प्रसाद उसके पति के अच्छे दोस्त थे। 18 दिसंबर 2024 को राम किशोर ने फोन कर सुरेंद्र को बुलाया था। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में पड़े मिले। पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर न्यायालय की शरण ली। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कठेहा निवासी राम प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed