{"_id":"682e07f7e5225e85950e8d3b","slug":"murder-report-filed-against-father-and-son-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-131611-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली में पिता पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात आठ माह पुरानी है। आरोप है कि आरोपियाें ने युवक काे लाठी-डंडों से पीटकर बेहोशी की हालत में ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था। घटना में युवक की मौत हो गई थी।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोरी निवासी इतवारीलाल ने बताया कि उसका पुत्र अभिषेक (21) गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। गांव के ही राकेश गुप्ता और उसका पुत्र आलोक लंबे समय से अभिषेक की दुकान से उधार सामान ले रहे थे। उधारी की रकम 20 हजार रुपये हो जाने पर अभिषेक ने तकादा किया। आरोप है कि चार सितंबर 2023 को पिता पुत्र फिर से खरीदारी करने दुकान पर आए। अभिषेक के मना करने पर उसे दोनों ने पीट दिया।
पांच सितंबर 2023 को अभिषेक का शव गांव से कुछ दूर लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। 18 सितंबर 2023 को अभिषेक की तेरहवीं पर आए कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि पांच सितंबर की सुबह अभिषेक को राकेश और आलोक ने लाठी-डंडों से पीटा था। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर आई ट्रेन के सामने धक्का दे दिया था। आरोप है कि तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर कोर्ट में वाद दायर किया। देहात कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।