{"_id":"60b3c8508ebc3e9a955d6d02","slug":"murder-accused-suspicious-cercumstances-woman-died-hardoi-news-hardoi-news-knp6312849198","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
माधौगंज। गांव कुरसठ में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पिता ने दामाद समेत चार लोगों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला के पिता ने तहरीर में दामाद के पिता को भी आरोपी बनाया है, जबकि उनकी सात साल पहले मौत हो चुकी है।
मल्लावां थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी श्रीकृष्ण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी सावित्री ने अपनी मर्जी से सितंबर 2019 को माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव कुरसठ निवासी अमरीश से विवाह किया था।
विज्ञापन
शादी के बाद से पति, ससुर तुलाराम व मौसा चंद्रिका व उनकी पत्नी नन्हकी निवासी नयागांव दहेज में बाइक व अन्य सामान की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
रविवार की सुबह गांव वालों ने सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो बेटी मृत अवस्था में मिली। उधर, चौकी प्रभारी राजपाल ने बताया कि महिला के काफी समय से बीमार होने की बात सामने आई है।
महिला के पिता ने तहरीर में दामाद के पिता को भी आरोपी बनाया है, जबकि उनकी मौत सात साल पहले ही हो चुकी है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।