{"_id":"6626caf6f8769eb56504350c","slug":"munshi-dies-due-to-vehicle-collision-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113627-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से मुंशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से मुंशी की मौत
Tue, 23 Apr 2024 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर रोड पर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के गद्दीपुरवा निवासी रामचंद्र उर्फ गुड्डू (45) हरदोई कचहरी में एक अधिवक्ता के मुंशी थे। रविवार को वह अपनी बेटी संगीता की ससुराल हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे।
हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। एक राहगीर ने पुलिस की मदद से गुड्डू को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी मीरादेवी, एक पुत्र सुबोध कुमार और तीन पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।