फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Munnabhai emulated arrests

नकल करते धरा गया मुन्नाभाई

Sun, 22 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 22 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Munnabhai emulated arrests

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में एक

विज्ञापन
केंद्र पर सामूहिक नकल मिली तो एक पर दूसरे स्थान पर परीक्षा देते एक मुन्ना भाई धरा गया। वहीं सचल दलों के निरीक्षण में तीन छात्र नकल करते मिले। परिचय पत्र पर फोटो गलत होने पर विद्यार्थियों को आईडी प्रूफ साथ में रखना होगा। जिसकी जांच के लिए एबीएसए का लगाया गया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में प्रथम पाली में विजय शंकर इंटर कालेज हरपालपुर में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। वहीं सार्वजनिक शिक्षण संस्थान अल्लीपुरपुर में डायट के बैच ने एक परीक्षार्थी का नकल करते पकड़ा।

द्वितीय पाली में जिलाधिकारी रमेश मिश्र के साथ आईएएस संजीव कुमार ने राजाराम इंटर कालेज तलौली में एक छात्र को दूसरे के स्थान पर नकल करते पकड़ा। इस पर केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही कछौना-बघौली क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों पर कई परीक्षार्थियों के परिचय पत्र में दूसरे छात्र की फोटो लगी मिली।

इस पर डीएम ने सभी एबीएसए को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर ऐसे विद्यार्थियों की सूची बनाने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों से आईडी प्रूफ साथ में रखने को कहा। बगैर आईडी प्रूफ के छात्रोें के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

इधर, सवायजपुर एसडीएम अविनाश कुमार ने डा. राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज बदनापुर ढकपुरा में छापा मारा। छापे के दौरान एक परीक्षार्थी नकल करते मिला। वहीं एक कक्ष में सामूहिक नकल मिली। एसडीएम ने कापियों का मिलना कर नकल पकड़ी।

उन्होंने कक्ष निरीक्षक पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक पर भी कार्रवाई करने की संस्तुति की। वहीं एसडीएम सवाजयपुर ने डीएम को पत्र लिखकर तहसील के संकलन केंद्र पलिया कालेज से हटाकर सवायजपुर तहसील मेें करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed