{"_id":"b7391e36d9e56f0958ed2e933a603d74","slug":"munnabhai-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 25 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में दूसरे के स्थान
विज्ञापन
पर परीक्षा देते हुए एक मुन्नाभाई मिला। एसडीएम ने उसके विरुद्ध कार्रवाई
कर जेल भेज दिया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दौरान सोमवार को एसडीएम सदर पप्पू ने पंडित जगन्नाथ प्रसाद मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल डही में निरीक्षण के दौरान राहुल कुमार के स्थान विपिन कुमार को परीक्षा देते पकड़ा। उपस्थित पत्रक मिलने पर फर्जी छात्र पकड़ में आया।
उन्होंने छात्र को गिरफ्तार कर थाने भेजा और उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई। कंट्रोल रूम के अनुसार अन्य परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। इधर बोर्ड परीक्षा में लगाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटों में अधिकतर क्षेत्र में नहीं मिले।
कई का मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला तो कई घर पर मिले। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी गई। इधर, बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम सढ़ियापुर निवासी राम चरन ने सांडी थाना क्षेत्र में संचालित एक विद्यालय के प्रबंधक पर उनके पुत्र की कापी बदलने का आरोप लगाया है।
उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी और कंट्रोल रूम को सूचना दी। प्रबंधक ने उनके पुत्रों को परीक्षा से वंचित करने की धमकी दी है। इससे वह बच्चों के भविष्य के लिए भयभीत हैं।