फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Municipality's account seized due to EPF dues

Hardoi News: ईपीएफ की बकायेदारी पर नगर पालिका का खाता सीज

Tue, 05 Dec 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Municipality's account seized due to EPF dues
पिहानी। वर्ष 2011 से संविदा कर्मियों का ईपीएफ जमा न करने पर शासन ने नगर पालिका का राज्यवित्त आयोग खाता सीज कर दिया है। इससे बहुत से कामकाज, मानदेय और पेंशन आदि की अदायगी प्रभावित हुई है। दिवाली के बाद सीज हुआ खाता पुनः संचालित कराएने की कवायद में सारी बकायेदारी अदाकर शेष औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद को राज्य वित्त आयोग से प्रतिमाह विकास कार्यों व अन्य देयों की पूर्ति के लिए धनराशि जारी की जाती है। इसी में संविदा कर्मचारियों का ईपीएफ भी जमा किया जाता है। लेकिन वर्ष 2011 से ईपीएफ में कोई रकम जमा नहीं की गई। नवंबर 2023 तक ईपीएफ की रकम की बकायेदारी 50 लाख तक पहुंच जाने पर शासन ने राज्य वित्त आयोग का खाता सीज कर दिया था। इससे बहुत से कामकाज प्रभावित होने लगे। ईओ अमित कुमार ने बताया कि सारा बकाया जमा कराया जा चुका है। कुछ औपचारिकताएं शेष थीं, जिन्हें अब पूरा कर शासन को रिपोर्ट भी भेज दी गई है। शीघ्र ही नगर पालिका में राज्यवित्त आयोग का खाता भी संचालित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed