फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Municipality's arbitrariness: the main road of the city was closed without notice

पालिका की मनमानी : बिना सूचना बंद कर दिया शहर का मुख्य मार्ग

Sun, 08 Jan 2023 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Municipality's arbitrariness: the main road of the city was closed without notice
फोटो-10-जेल रोड पर की गई कुछ इस तरह की गई वेरीकेटिंग - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में जेल रोड को रविवार सुबह पालिका ने बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस कारण करीब 20 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग की तलाश में भटकना पड़ा। सोमवार को भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे। इसलिए लोग दूसरे रास्तों से ही निकले।
विज्ञापन

शहर में जेल रोड से होते हुए रेलवे स्टेशन जाने के लिए यह मुख्य सड़क है। इसके अलावा रोडवेज बस स्टॉप के लिए भी सीधा रास्ता है। मुख्य मार्ग होने के चलते यहां से रोजाना 20 हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन रविवार को पानी की लाइन डालने के कारण कोयल बाग कालोनी के निकट पुलिस लाइन के पास से पूरे मार्ग को बैरीकेडिंग के जरिये बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इस कारण सुबह इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को कोयल बाग कालोनी से होकर कैनाल रोड होते हुए जिंदपीर चौराहा से रेलवे स्टेशन के लिए जाना पड़ा। वहीं जिंदपीर चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों को नघेटा रोड से सिनेमा चौराहा की ओर आना पड़ा। इसके अलावा वाहनों को अस्पताल रोड का भी सहारा लेना पड़ा। इस तरह से रोडवेज बसों का आवागमन जिला अस्पताल रोड से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मानें अगर यही जानकारी ट्रैफिक पुलिस की ओर से पूर्व में प्रसारित कर दी जाती, तो शायद लोगों को ऐसे सर्द मौसम में इतना अधिक भटकना नहीं पड़ता।
राहगीरों की बात
फोटो 12
शहर के बाबा मंदिर निवासी सुमित ने बताया कि वह सुबह अपने काम से जिंदपीर चौराहा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में जेल रोड पर रास्ता ब्लॉक होने के कारण कोयल बाग कालोनी होकर पहुंचना पड़ा।
फोटो 13
शहर के नबी पुरवा निवासी गगन द्विवेदी ने बताया कि उन्हें जिंदपीर चौराहा से वापस अपने घर आ रहे थे। जेल रोड़ के पास रास्ता बंद होने के कारण अस्पताल रोड से होकर घर पहुंचे।
अफसरों को भी लगाना पड़ा चक्कर
रविवार को कुछ अफसरों की गाड़ी भी जेल रोड से गुजरी, लेकिन अचानक रास्ता ब्लॉक देखकर उन्हें भी कोयल बाग कालोनी से होकर जिंदपीर चौराहा की ओर से जाना पड़ा। ईओ रवि शंकर शुक्ला का कहना है कि अमृत योजना के तहत पाइप लाइन पड़ रही है। लोगों को दिक्क्त न हो, इसके लिए व्यवस्था की जाएगी।

मार्गों पर बढ़ा ट्रैफिक
शहर में जिंदपीर चौराहा से कोयल बाग कालोनी होते हुए कैनाल रोड व जिंदपीर चौराहे से नगेटा रोड, जिला अस्पताल रोड पर पूरे दिन ट्रैफिक बढ़ा रहा। इससे अस्पताल आने वाले लोगों को भी जाम से जूझना पड़ा।

फोटो-11-जेल रोड  पर कोयल बाग कॉलोनी की ओर से जाते वाहन

फोटो-11-जेल रोड पर कोयल बाग कॉलोनी की ओर से जाते वाहन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed