फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Municipal bodies will not be able to install hand pumps and solar water coolers

Hardoi News: हैंडपंप और सोलर वाटर कूलर नहीं लगवा सकेंगे नगरीय निकाय

Mon, 02 Oct 2023 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Municipal bodies will not be able to install hand pumps and solar water coolers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। नगरीय निकायों की चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में मनमानी पर अंकुश लग गया है। नगरीय निकाय हैंडपंप और सोलर वाटर कूलर नहीं लगवा सकेंगे। चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना से निकायों को हैंडपंप और सोलर वाटर कूलर के कामों को हटाना होगा। इनके स्थान पर सीवरेज, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के कामों को प्राथमिकता के अनुसार शामिल करना होगा।
चालू वित्तीय वर्ष में 13 नगरीय निकायों की ओर से विकास, निर्माण व मशीनों-उपकरणों की खरीदारी के लिए 25.34 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है। 14वां, 15वां वित्त आयोग व स्टांप शुल्क की दो प्रतिशत राशि से काम कराने के दिए गए प्रस्ताव में हैंडपंप का अधिष्ठापन व सोलर वाटर कूलर को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारियों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली, ई-रिक्शा, ट्राई साइकिल, हत्थू ठेला, पानी का स्टील बॉडी का टैंकर, मिनी गार्बेज टियर, मिनी पोकलैंड मशीन, फॉगिंग मशीन, सीवर सेक्शन मशीन, जेबीसी मशीन, चारा कटर मशीन, टियूनबिन डस्टबिन, वातानुकूलित शव वाहन, आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्ट मशीन व एलईडी लाइट आदि उपकरण की खरीदारी को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अब तक चार निकायों की कार्ययोजना से हटवाए गए ये काम
डीएम एमपी सिंह ने नगरीय निकायों की कार्ययोजना के अनुमोदन से पहले परीक्षण शुरू कर दिया है। अब तक नगर पालिका परिषद मल्लावां, बिलग्राम के पांच-पांच सोलर वाटर कूलर, नगर पंचायत पाली के छह सोलर वाटर कूलर सहित हैंडपंपों के अधिष्ठापन के कामों को कार्ययोजना से हटवाया दिया है।

---------
भू-गर्भ जलदोहन कम करने पर जोर
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि वैसे भी नगरीय निकायों में अमृत योजना के तहत हर घर पाइप पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर टोटी लगाकर बूथ बनाए जाते हैं और भू-गर्भ जलदोहन कम करने पर भी सरकार जोर दे रही हैं। ऐसे में हैंडपंपों की स्थापना का औचित्य नहीं है। सोलर वाटर कूलर बहुत हद सफल नहीं हो पा रहे हैं। नगरीय निकायों को प्राथमिकता पर जलनिकासी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा गया है कि वह हैंडपंप स्थापना, सोलर वाटर कूलर के काम को कार्ययोजना से हटा दें। इसके स्थान पर जलनिकासी, सीवरेज को बेहतर बनाने और पाइप पेयजलापूर्ति से वंचित आबादी को संतृप्त कराने के कामों को वरीयता दें।
------------
नगरीय निकायवार प्रस्तावित कार्ययोजना पर एक नजर

नगरीय निकाय - कार्ययोजना रुपये में



हरदोई - 2,80,10,967

संडीला - 13,19,54,744



शाहाबाद - 2,61,35,826

मल्लावां - 89,86,559



पिहानी - 1,01,51,904

बिलग्राम - 73,36,054



सांडी - 68,59,000

कछौना-पतसेनी - 1,31,57,561



कुरसठ - 9,47,347

माधौगंज - 20,23,752



गोपामऊ - 38,29,337

बेनीगंज - 37,96,000



पाली - 1,02,57,369
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed