फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Munder's industrial corridor stuck in jungle thicket

Hardoi News: जंगल ढाक में अटका मुंडेर का औद्योगिक गलियारा

Sat, 01 Feb 2025 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Munder's industrial corridor stuck in jungle thicket
हरदोई। जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 136.35 हेक्टेयर भूमि में विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारा में जंगल ढाक की भूमि का रोड़ा लग गया है। जंगल ढाक की भूमि का श्रेणी परिवर्तन कराने के बाद ही औद्योगिक गलियारा के लिए पुनर्ग्रहण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे का काम कराए जाने के साथ ही जिले की तहसील सवाजयपुर में मुंडेर के पास 136.3566 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर औद्योगिक गलियारा भी विकसित कराया जा रहा है। औद्योगिक गलियारा के लिए यहां पर चिह्नित किए गए क्षेत्रफल में करीब 116.4378 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि किसानों से समझौता के आधार पर ली जानी है, जबकि करीब 20 हेक्टेयर भूमि सरकारी होने से उसका पुनर्ग्रहण किया जाना है। औद्योगिक गलियारा की स्थापना के लिए प्रशासन की ओर से अब तक किसानों से समझौता के आधार पर 113.5800 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि के बैनामा कराए जा चुके हैं। सरकारी भूमि के पुनर्ग्रहण की भी प्रक्रिया प्रशासन की ओर से की गई है। अब तक 20 हेक्टेयर में से करीब 16 हेक्टेयर भूमि का पुनर्ग्रहण औद्योगिक गलियारा के पक्ष में किया जा चुका है।
विज्ञापन

-----
35 किसानों से ली जानी है दो हेक्टेयर भूमि
किसानों से समझौता के आधार ली जानी वाली भूमि में से करीब 2.8578 हेक्टयेर भूमि की खरीदारी करीब 35 किसानों से की जानी है। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में छोटे-छोटे क्षेत्रफल वाले किसानों की भूमि बैनामा के लिए बची है। जिसमें से कई किसानों के दूसरे जनपद और प्रांतों में काम करने के कारण बैनामा नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एसडीएम से जंगल ढाक की भूमि की मांगी गईं पत्रावलियां
मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक गंगा एक्सप्रेसवे और औद्योगिक विकास के लिए जनपद में मुंडेर के पास औद्योगिक गलियारा की स्थापना के लिए तेजी से काम कराया जा रहा है। जंगल ढाक श्रेणी की करीब चार हेक्टेयर भूमि की पत्रावलियां सवायजपुर एसडीएम से मांग ली गई हैं। जल्द ही भूमि का श्रेणी परिवर्तन कराते हुए सरकार के पक्ष में पुनर्ग्रहण किया जाएगा।
मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed