फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mumbai se lauta youvak korona postive

मुंबई से लौटा भरावन का श्रमिक मिला कोरोना पॉजिटिव

Wed, 20 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
mumbai se lauta youvak korona postive
फोटो-19- कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के घर के बाहर सूचना चस्पा करतीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : HARDOI
हरदोई। बुधवार को जनपद में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। संक्रमित युवक मुंबई के कुलाबा इलाके में संचालित एक स्कूल की कैंटीन में काम करता था और दोस्त के साथ 15 मई की सुबह संडीला के दिव्यानंद पीजी कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर पहुंचा था। अब जिले में कुल संक्रमित 19 हैं। इनमें सभी 17 एक्टिव केस प्रवासी श्रमिकों के हैं।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भरावन के मजरा चंदीपुर निवासी युवक (21) चचेरे भाई के साथ मुंबई के कुलाबा इलाके में आठ फरवरी से रह रहा था। लॉकडाउन के कारण जब स्कूल और कैंटीन बंद हुई तो मुंबई के चर्च गेट इलाके में भी उसने कुछ दिन काम किया। 14 मई को वह महाराष्ट्र से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी निवासी दोस्त के साथ बस्ती पहुंचा था। बस्ती से रोडवेज बस से 15 मई की सुबह संडीला पहुंचने पर प्रशासन ने उसे और दोस्त को अन्य लोगों के साथ ही दिव्यानंद पीजी कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर में रोक दिया था। 18 मई को जिला अस्पताल भेजकर उसका नमूना कोरोना की जांच के लिए लिया गया था। बुधवार सुबह लखनऊ मेडिकल कालेज से आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद उसे तहसील प्रशासन और सीएचसी संडीला के जिम्मेदारों की देखरेख में बावन स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके साथ मुंबई से लौटे शिवपुरी निवासी युवक की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन

संक्रमित के परिजन होम क्वारंटीन
कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के गांव में जांच के लिए अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक पॉजिटिव युवक अपने गांव नहीं गया था और मुंबई से आने के बाद सीधे क्वारंटीन सेंटर ही भेज दिया गया था। हालांकि चंदीपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया है। इसके अलावा संडीला स्थित दोनों क्वारंटीन सेंटर में भी सैनिटाइजेशन करा गया। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल संबंधित युवक का गांव सील नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed